---विज्ञापन---

Asia Cup 2025 के लिए टीम सिलेक्शन पर आए 5 बड़े अपडेट, श्रेयस अय्यर की वापसी तय!

Asia cup 2025: एशिया कप 2025 का आयोजन इस बार टी-20 फॉर्मेट में होना है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया की बागडोर सूर्यकुमार यादव संभालते हुए दिखाई देंगे।

Team India

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर पांच बड़े अपडेट सामने आए हैं। माना जा रहा है एशिया कप का आगाज सितंबर के दूसरे हफ्ते से हो सकता है। टूर्नामेंट को यूएई में कराने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई भी वेन्यू फाइनल नहीं किया गया है। टी-20 फॉर्मेट होने के चलते टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ओपनर के तौर पर सिलेक्टर्स अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन या फिर शुभमन गिल पर भरोसा दिखाने की तैयारी में हैं। संजू और अभिषेक अगर पारी का आगाज करते हैं, तो गिल नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव नंबर चार की पोजीशन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

श्रेयस अय्यर की टी-20 टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या उनका साथ निभाते हुए नजर आएंगे। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का साथ अर्शदीप और हर्षित राणा देते हुए नजर आ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

First published on: Jul 07, 2025 07:01 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola