
नई टीम से खेलेंगे Digvesh Rathi, ऑक्शन में मिली IPL से भी ज्यादा मोटी रकम!
Digvesh Rathi: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने वाले दिग्वेश राठी पर दिल्ली प्रीमियर लीग के ऑक्शन में जमकर पैसों की बरसात हुई है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Digvesh Rathi: लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश राठी के लिए आईपीएल 2025 कमाल का रहा था। दिग्वेश अपनी बॉलिंग के साथ-साथ अपने सेलिब्रेशन को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे। दिग्वेश मैदान पर अभिषेक शर्मा से भिड़ते हुए भी दिखाई दिए थे। हालांकि, अब दिग्वेश को नई टीम का साथ मिल गया है। दिल्ली प्रीमियर लीग के ऑक्शन में दिग्वेश को आईपीएल की नीलामी से भी ज्यादा पैसा मिला है।
In IPL Auction – 30 Lakhs.
In Delhi Premier league Auction – 38 Lakhs.
THE GROWTH OF DIGVESH RATHI…!!! 🫡 pic.twitter.com/DHK7MRnnwS
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 7, 2025
दिग्वेश के नाम पर डीपीएल में 38 लाख की बोली लगी है। वहीं, आईपीएल के ऑक्शन में दिग्वेश 30 लाख रुपये में बिके थे। एलएसजी के गेंदबाज को यानी 8 लाख का फायदा हुआ है। स्पिन गेंदबाज डीपीएल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। दिग्वेश ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए थे। अपनी कसी हुई गेंदबाजी और विकेट चटकाने की क्षमता की वजह से उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: