ग्रहों के राजा सूर्य देव ने बीते दिनों गोचर कर लिया है। इस समय वो मेष राशि में मौजूद हैं, जिसके स्वामी मंगल देव हैं। मेष को अग्नि तत्व की राशि माना जाता है, जिसका प्रतीक मेढ़ा है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 को सूर्य देव ने मिथुन राशि के जातकों की कुंडली के 11वें भाव में गोचर किया है, जहां पर वह 15 मई 2025 तक रहेंगे। 15 मई 2025, वार बृहस्पतिवार को सुबह 12:20 मिनट पर सूर्य देव मेष राशि में से निकलकर वृषभ राशि मे कदम रखेंगे।
पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि सूर्य गोचर के दौरान मिथुन राशि के लोगों को विशेष लाभ होने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके हित में कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे। साथ ही काम की तारीफ होने की भी संभावना है। प्रमोशन या पुरस्कार मिल सकता है। इसके अलावा यात्राओं के भी योग हैं। नई संपत्ति या कार खरीदने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इस लंबी अवधि में जहां कुछ लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा तो कई जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने की संभावना है। आने वाले दिनों में मिथुन राशि के जातकों को एक से ज्यादा स्रोतों से धन लाभ होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
यदि आप जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में मिथुन राशि के जातकों को पुराना दिया हुआ धन वापस मिलेगा या नहीं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- वैशाख अमावस्या पर सूर्य जैसी चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र के नक्षत्र में गोचर करेंगे ‘ग्रहों के राजा’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
CSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
15 hrs agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
1 day agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 day agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
1 day agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
1 day agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines