दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन के दौरान कई छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इन मामलों में दिल्ली पुलिस लगातार ऐसे फोटो और वीडियो की जांच कर रही है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने एक लड़की रूचिका सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज किया है. वहीं, आज इस पूरे मामले को लेकर सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास का भी बयान सामने आया है.
---विज्ञापन---
सौरव दास ने कहा, 'देखिए अगर किसी ने गाली दिया है प्रोटेस्ट में वो कितना सही है नहीं है उसका आप एक तरीके से निंदा कर सकते हो, लेकिन ऐसे करके आप क्रिमिनल मशीनरी यूज करोगे उनको पुलिस के थ्रू टारगेटिंग करोगे, हैरासमेंट करोगे वो बिल्कुल सही बात नहीं है. इस देश में गाली देना कब से क्रिमिनल ऑफेंस बन चुका है.'
---विज्ञापन---
उन्होंने आगे कहा, 'मतलब कि रोज चलते फिरते लोग यहां पर गाली देते हैं. बीजेपी MP's जो 50% लोकसभा में बैठे हुए उनके खिलाफ तो क्रिमिनल चार्जेस हैं. रेप, मर्डर, डकैती ये सब चीजों का… तो उस पर तो आप कुछ नहीं कर रहे हो. किसी ने एक दो गाली बक दी उस पर आप उनको टारगेट करोगे. आप कुछ नहीं करना चाह रहे हो. आप एक टारगेट करके उनका एग्जांपल बनाना चाह रहे हो. यह एकदम ही कंडेमबल (Condemnable) चीज है. मेरी फिर से अपील है सरकार से एंड उनके जो पुलिस मशीनरी है उनसे कि आप युवाओं को परेशान करना बंद करिए. युवाओं को इस तरीके से टारगेट करना बंद करिए और यह जो लड़की है उसको भी आप अकेले छोड़ दीजिए. ऐसे पुलिस का दुरुपयोग करना इन सारे ऐसे मामलों में यह बिल्कुल ही एक्सेप्टेबल नहीं है किसी के लिए भी.'
---विज्ञापन---
उन्होंने कहा, 'इसमें मैं यह भी ऐड करना चाहता हूं कि अगर किसी को बुरा लग रहा है एंड अगर उन्होंने कुछ बोला है प्रधानमंत्री के खिलाफ तो प्रधानमंत्री जी के पास एक ऑप्शन है डेफमेशन फाइल करने का तो वह डेफमेशन फाइल कर दीजिए. लेकिन आप पुलिस के थ्रू टारगेटिंग करा रहे हो वो बहुत गलत बात है.'
---विज्ञापन---