Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Video: 28 फरवरी से पहले इस राशि वालों की शादी और पदोन्नति होने के योग, पड़ रहा है शुक्र-बुध और केतु गोचर का शुभ प्रभाव

Cancer February Horoscope 2026: 28 फरवरी 2026 से पहले का समय कुछ राशियों के जातकों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा, जिसमें कर्क राशि के जातक भी शामिल हैं. यहां पर आप कर्क राशि के राशिफल और जीवन को सुखी बनाने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में जान सकते हैं.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Feb 14, 2026 13:24
Share :
Credit- News24 Graphics

Cancer February Horoscope 2026: कभी न कभी आपने ये जरूर सुना होगा कि किस्मत बदलने में वक्त नहीं लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों कहा जाता है? ज्योतिष शास्त्र की मानें तो व्यक्ति की सफलता के पीछे कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति का खास योगदान होता है. यदि कोई एक ग्रह भी व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है तो उसे विभिन्न समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि साल 2026 के दूसरे महीने यानी फरवरी में शुक्र ग्रह, बुध ग्रह और केतु ग्रह के गोचर का सकारात्मक प्रभाव कर्क राशि वालों के जीवन पर पड़ने वाला है. इस दौरान जहां कुछ अविवाहित लोगों का रिश्ता मनचाहे व्यक्ति से पक्का होगा, वहीं नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में पदोन्नति होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं. इसके अलावा सोच-समझकर किए गए निवेश और कामकाज से जुड़े फैसले लाभदायक सिद्ध होंगे.

---विज्ञापन---

हालांकि, अन्य 6 ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव 28 फरवरी 2026 तक कर्क राशि वालों के जीवन पर कम ही पड़ेगा. विस्तार से कर्क राशि के राशिफल के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 14, 2026 01:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.