हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ICC टेस्ट रैंकिंग में इन 4 खिलाड़ियों ने गाड़ा झंडा, हुआ बड़ा उलटफेर

ICC Test Rankings: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने झंडा गाड़ दिया है। 3 बल्लेबाजों को फायदा हुआ है, जबकि जसप्रीत बुमराह ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने अपना जलवा दिखाया। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज भारत के लिए शानदार प्रदर्शन नहीं कर सका। बुधवार को आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी की। जिसमें भारतीय बल्लेबाजों को खूब फायदा मिला। ऋषभ पंत ने इस मैच में 2 शतक जमाए थे और वह आठवें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं शुभमन गिल ने भी शतक जमाया और उन्हें 5 पायदान का फायदा मिला। वह 25वें स्थान से 20वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं केएल राहुल भी 48वें स्थान से 38वें स्थान पर पहुंच गए। उन्हें भी 10 पायदान का फायदा मिला। राहुल ने भी दूसरी पारी में शतक जमाया था। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार है। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola