हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशिया कप 2025 से पहले शुभमन गिल को करना होगा ये काम, BCCI ने जारी किया निर्देश

Shubman Gill: एशिया कप में चुने गए शुभमन गिल को बीसीसीआई ने बेंगुलुरु बुलाया है। उन्हें इस टूर्नामेंट से पहले कड़ी परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन

Shubman Gill: एशिया कप 2025 से पहले शुभमन गिल की तबीयत खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह दलीप ट्रॉफी 2025 में नॉर्थ जोन की ओर से भाग नहीं ले सके। गिल को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। उन्हें उपकप्तानी भी दी गई है। हालांकि एशिया कप से पहले गिल को बीसीसीआई ने नेशनल क्रिकेट अकादमी के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में बुलाया है, जहां पर उनका फिटनेस टेस्ट होगा। गिल के अलावा रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी भी फिटनेस पास करने के लिए सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए हैं। हालांकि रोहित शर्मा एशिया कप 2025 का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वह टी-20 प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। लेकिन जसप्रीत बुमराह को एशिया कप के लिए चुना गया है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola