हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका

Shardiya Navratri Worship Rules: शारदीय नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है. आप यहां बताएं तरीके से पूजा कर तुरंत लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आइये इन नियमों के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि 2026 (Photo Credit - AI)

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत के दौरान आपको सिर्फ सुबह ही नहीं बल्कि, शाम को भी पूजा करनी चाहिए. आपने व्रत रखा है और घर पर ही हैं तो, आपको सुबह और शाम के अलावा दोपहर के समय पूजा करनी चाहिए. आपको दोपहर में खूब मन लगाकर पूजा करनी चाहिए. पूजा के लिए समय नहीं मिल रहा है तो, ऐसे में दिन के समय दुर्गा जी की मानस पूजा यानी मानसिक तौर पर पूजा करें.

दुर्गा सप्तशती का पाठ (Durga Saptashati Path)

नवरात्रि में दिन में आपको समय मिलता है तो, इस समय बैठकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. आप भौतिक रूप से मां भगवती की आराधना करते हैं लेकिन मानसिक रूप से पूजा नहीं करते हैं. ऐसे में इसका अधिक लाभ नहीं मिलता है. आपको मां भगवती के श्री चरणों में ध्यान लगाना चाहिए. आप इस प्रकार से पूजा करते हैं तो आपको मां दुर्गा के आशीर्वाद से तुरंत लाभ मिलेगा.

तीन प्रकार की पूजा

धर्म शास्त्र में कायिक, वाचिक और मानसिक पूजा के बारे में बताया गया है. तीन प्रकार की पूजा करने से लाभ मिलते हैं. कायिक पूजा है कि, आप मंदिर में जाकर साफ-सफाई करें. मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों की सेवा कर दीजिए. वाचिक पूजा का अर्थ है कि, आप श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का पाठ कर लीजिए. नवार्ण मंत्र का जाप करें और देवियों के स्त्रोत पढ़ें. मानसिक पूजा का अर्थ है कि, आप मानसिक तौर पर देवी का आह्वान और पूजा करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola