Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Video: शारदीय नवरात्रि में 2 राशियों को सफलता मिलने के प्रबल योग, जानें राशिफल और उपाय

Shardiya Navratri 2025 Rashifal: नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं, जो कई राशियों के लिए बेहद शानदार रहेंगे. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको उन 2 राशियों के राशिफल और उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों को शारदीय नवरात्रि में सफलता मिलने की संभावना अधिक है.

Author Written By: Pandit Suresh Pandey | Updated: Sep 25, 2025 14:56
Share :
Credit- News 24 Gfx

Shardiya Navratri 2025 Rashifal: वर्ष 2025 में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 1 अक्टूबर को नवमी पूजा के साथ होगा. वहीं, जिन लोगों ने अपने घर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की है, वो 2 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि व्रत का पारण करेंगे. इसी दिन भगवान राम के विजय का पर्व दशहरा भी मनाया जाएगा. धार्मिक दृष्टि से तो ये दिन खास है ही, इन दिनों का ज्योतिष महत्व भी है. दरअसल, इस दौरान दो से अधिक प्रभावशाली ग्रहों का गोचर हो रहा है. ऐसे में मानव जीवन में बदलाव आना पक्का है. द्रिक पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कन्या और तुला राशिवालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना अधिक है.

नवरात्रि में तुला राशिवालों की कुंडली के भाग्य भाव में गुरु ग्रह रहेंगे, जिसका इनके ऊपर शुभ प्रभाव पड़ेगा. जमीन, गोल्ड या निर्माण कार्य में निवेश करने से नुकसान नहीं होगा. परिवारवालों के साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे तो अच्छा रहेगा. वहीं, कन्या राशिवालों की कुंडली में सूर्य-बुध की युति के कारण बुधादित्य योग बन रहा है. साथ ही चंद्रमा केतु के साथ व्यय भाव में मौजूद हैं. ऐसे में बड़ी डील से धन लाभ होने की संभावना है. यदि आप तुला राशि और कन्या राशिवालों के उपायों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सूर्य गोचर से पहले इन 3 राशियों के शादीशुदा लोगों को मिलेगी गुड न्यूज, सिंगल रहेंगे परेशान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 25, 2025 02:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.