---विज्ञापन---

Video: शनि की साढ़ेसाती के बीच राहु गोचर से बिगड़ेगी सेहत, जानें कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा समय?

Kumbh 2026 Rashifal: कुंभ राशि वालों के ऊपर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जिस बीच राहु गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ना भी शुरू हो गया है. ऐसे में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रहेंगी. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं कुंभ राशि के सेहत और शिक्षा से जुड़े राशिफल के बारे में.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Feb 21, 2026 12:09
Share :
Credit- News24 Graphics

Kumbh 2026 Rashifal: साल 2025 की तरह ही 2026 भी कुंभ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. शनि की साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से इस साल भी आपको राहत नहीं मिलेगी. ऐसे में सेहत कमजोर रहने वाली है. खासकर, खानपान पर नियंत्रण न रखने के कारण परेशान रहेंगे. इसके अलावा 5 दिसंबर 2026 तक आपकी राशि यानी कुंभ में राहु महाराज रहेंगे. ऐसे में मानसिक तनाव रहेगा और अचानक से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगेंगी. इस दौरान आपको शक, एलर्जी, सिर दर्द, हार्मोनल असंतुलन और गले से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

हालांकि, कुंभ राशि वालों के विद्यार्थियों के लिए दिसंबर 2026 तक का समय काफी शुभ रहेगा. कुंभ राशि के दिसंबर 2026 तक के समय और इस दौरान किए जाने वाले उपायों की पूरी जानकारी आपको वीडियो में मिल जाएगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: बृहस्पति के घर मीन में शनि से होगा सूर्य का मिलन, इन 4 राशियों को अथाह धन पाने से नहीं रोक पाएगा कोई

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2026 12:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.