---विज्ञापन---

Video: कितने समय तक पड़ता है शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव? जानें वक्त और बचाव के उपाय

Shani Ki Sade Sati Ke Upay: समय-समय पर 12 राशियों को शनि की साढ़ेसाती का सामना करना पड़ता है, जिस दौरान वो परेशान रहते हैं। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं शनि की साढ़ेसाती से बचने के उपायों के बारे में।

शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति के लिए करें ये उपाय...
---विज्ञापन---

Shani Ki Sade Sati Ke Upay: कर्मफल दाता शनि ग्रह का शास्त्रों में खास महत्व है। शनि को तमोगुणी ग्रह, क्रूर और दयाहीन, लंबे नाखून, रूखे-सूखे बालों वाला, अधोमुखी, मंद गति वाला और एक आलसी ग्रह माना जाता है, जिसका आकार दुर्बल होता है। शनि एक पृथकत्ता कारक ग्रह है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनि देव एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। शनि गोचर के साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी राशियों के ऊपर पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। हर चरण ढाई साल का होता है।

शनि की साढ़ेसाती के पहले ढाई साल में व्यक्ति को आर्थिक हानि होती है। छिपे हुए विरोधी या शत्रु कष्ट पहुंचाते हैं। व्यक्ति व्यर्थ के विवादों में फंस जाता है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आती हैं। इसलिए शनि की साढ़ेसाती के दौरान व्यक्ति को जोखिमपूर्ण कार्य करने से बचना चाहिए। नहीं तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। जबकि शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण में व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है और तीसरे चरण में आर्थिक कष्ट और खर्चों में वृद्धि होती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि इस समय किस राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और उससे बचने के उपाय क्या हैं तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Ketu Gochar 2025: केतु की कृपा से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पूरी होंगी अधूरी इच्छाएं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 25, 2025 02:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola