Sanjay Dutt Family: मिडिल ईस्ट के हालात ठीक नहीं है. इस हमले में दुबई भी निशाने पर आया है. जी हां, वही दुबई जो तमाम बॉलीवुड स्टार्स की फेवरेट जगह है. इस दौरान जहां पर कोई हालात ठीक होने की दुआ कर रहा है. वहीं, संजय दत्त का परिवार भी दुबई में है. सालों से संजय की फैमिली दुबई में रह रही है. इस बीच मान्यता ने दुबई के हाल के बारे में जानकारी दी है.
दुबई से कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हमले का असर देखा जा सकता है. वहीं, अब मान्यता ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि हालात पहले से बेहतर हैं, जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है. मान्या ने बताया कि लोगों में डर का माहौल नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.









