Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

T20 World Cup से बाहर होने के बावजूद टॉप पर पाकिस्तानी बल्लेबाज, रिकॉर्ड तोड़ना लगभग नामुमकिन!

Sahibzada Farhan Top Run Scorer: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान टीम बाहर हो चुकी है. पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा नहीं पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. भले ही पाक टीम बाहर हो चुकी है लेकिन उनके स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान अभी भी नंबर 1 पर हैं. उन्हें पीछे छोड़ना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Mar 2, 2026 20:24
Share :
टॉप पर पाकिस्तानी बल्लेबाज

Sahibzada Farhan Top Run Scorer: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान टीम बाहर हो गई है. वो नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड से पीछे रहे और इसी कारण अपने ग्रुप में टॉप 2 में नहीं आ पाए. पाकिस्तान की टीम भले ही टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएगी लेकिन उनके स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान अब भी सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्हें पछाड़ना अब लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है. कोई बल्लेबाज उनके आसपास भी नहीं है.

टी20 वर्ल्ड कप में टॉप पर पाकिस्तानी बल्लेबाज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 7 मैचों में 76.60 के औसत से 383 रन बनाए हैं. उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक जड़े. फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. दूसरे स्थान पर 292 रन के साथ ब्रायन बेनेट हैं, जो टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. एडेन मार्करम 268 रन बना चुके हैं लेकिन उनके लिए 383 रन से आगे निकलना बेहद मुश्किल है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: जीत के बाद संजू सैमसन के खिलाफ ICC उठाएगा सख्त कदम? हेलमेट फेंकने पर मिल सकती है सजा

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2026 08:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.