हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सचिन तेंदुलकर से कितना अमीर है Saaniya Chandhok का खानदान? जिन पर अर्जुन तेंदुलकर हुए क्लीन बोल्ड

Saaniya Chandhok: सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू एक अमीर खानदान से आती हैं। सानिया चंडोक खूबसूरत भी हैं और अपने पैरों पर भी खड़ी हैं। सानिया और उनके परिवार के बारे में डिटेल में जानते हैं।

विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू से जुड़ी खास बातें। (Photo Credit- Instagram)

Saaniya Chandhok: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के क्रिकेटर बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 25 साल की उम्र में सगाई कर ली है। बचपन की दोस्त सानिया चंडोक पर अर्जुन का दिल क्लीन बोल्ड हो गया है। आपको बता दें, सानिया चंडोक अमीर घराने से आती हैं। उनकी फैमिली की नेट वर्थ सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा है। सचिन तेंदुलकर की नेट वर्थ 14 बिलियन बताई जाती है, जबकि सानिया चंडोक के परिवार की कुल संपत्ति करीब 16 बिलियन है। सानिया ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और मुंबई में खुद का स्टार्टअप बिजनेस शुरू किया है।

भले ही सानिया अपने ससुर सचिन या होने वाले पति अर्जुन और ननद सारा की तरह फेमस नहीं हैं, लेकिन वो किसी से कम भी नहीं हैं। वो देश के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं, जिनका बिजनेस भारत के साथ-साथ कई देशों में फैला हुआ है। सानिया के दादा ‘ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड’ के चेयरमैन, इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं। रवि घई के पिता ने ही ‘क्वालिटी आइसक्रीम’ ब्रांड की शुरुआत की थी। दूसरी तरफ सानिया चंडोक सिर्फ खूबसूरत होने के अलावा बेहद टैलेंटेड भी हैं। वो मुंबई में एक प्रीमियम पेट स्पा- Mr. Paws की डायरेक्टर और पार्टनर हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola