---विज्ञापन---

Chinnaswamy Stadium Stampede: कौन है चिन्नास्वामी में हुई भगदड़ का जिम्मेदार?

IPL 2025: 4 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों ने जान गंवा दी थी।

Chinnaswamy Stadium Stampede: आईपीएल 2025 जीतने के बाद आरसीबी ने 4 जून को बेंगलुरु में विक्ट्री परेड का आयोजन किया था, जिसके बाद हजारों की संख्या में फैंस आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि चिन्नास्वामी मैदान के बाहर अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि इस भगदड़ का जिम्मेदार कौन हैं। ये सवाल काफी बड़ा है। इस घटना के बाद राजनीति भी गर्म है। बताया जा रहा है कि फैंस स्टेडियम में जाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान अचानक भगदड़ मची और 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

First published on: Jun 04, 2025 10:18 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola