Ajit Agarkar

इन 3 कारणों से अजीत अगरकर की हो रही है मुख्य चयनकर्ता पद से विदाई! भारी पड़ गया विरोध

Ajit Agarkar: टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है. जिसके बाद टीम इंडिया को नया चीफ सिलेक्टर मिल सकता है. खबरों के मुताबिक अगरकर का कार्यकाल अब बीसीसीआई भी नहीं बढ़ाने वाली है.

Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो रहा था. लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अब ऐसा नहीं करने वाला है. ऐसे में जुलाई 2023 से शुरू हुआ उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 में खत्म हो जाएगा. अगरकर का करियर खत्म होने के अब 3 बड़े कारण सामने आ रहे हैं. दिग्गज का विरोध बहुत ज्यादा भारी पड़ गया. 

विज्ञापन

अजीत अगरकर की इन कारणों से हो रही विदाई 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने आखिरी टीम स्क्वाड चुन लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम का सिलेक्शन नए चीफ सिलेक्टर कर सकते हैं. अगरकर के टीम इंडिया छोड़ने का सबसे बड़ा कारण ये है कि उन्होंने रोहित शर्मा को टीम से हटाने का फैसला कर लिया था. लेकिन बीसीसीआई इसके पक्ष में नहीं था. अगरकर की ये जिद उनके ही खिलाफ चली गई. इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ियों का विरोध भी अगरकर को बहुत ज्यादा भारी पड़ा. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने वाइट बॉल में अच्छा किया, लेकिन उसके बाद भी उन्हें फैंस का विरोध ही झेलना पड़ा. इसके अलावा बीसीसीआई के प्लान को सही से जमीन पर नहीं उतार पाए. जिसके कारण ही उनका कार्यकाल खत्म हो गया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ