MLA Parag Shah .jpg

महाराष्ट्र के सबसे अमीर MLA पराग शाह को मुंबई की सड़कों पर क्यों मांगनी पड़ी भीख?

महाराष्ट्र में इन दिनों एक विधायक की खूब चर्चा हो रही है. हालांकि इस विधायक की पहचान हजारों करोड़ संपत्ति के मालिक के रूप में होती है. उनके बारे में कहा जाता है कि वह महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायक हैं. लेकिन इन्हीं विधायक का एक वीडियो जो है पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उसको लेकर चर्चा भी हो रही है.

महाराष्ट्र में इन दिनों एक विधायक की खूब चर्चा हो रही है. हालांकि इस विधायक की पहचान हजारों करोड़ संपत्ति के मालिक के रूप में होती है. उनके बारे में कहा जाता है कि वह महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायक हैं. लेकिन इन्हीं विधायक का एक वीडियो जो है पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उसको लेकर चर्चा भी हो रही है.

विज्ञापन

दरअसल हम बात कर रहे हैं मुंबई के घाटूपर पूर्व से बीजेपी विधायक पराग शाह की जिन्होंने एक दिन के लिए भिखारी का रुप धारण करके मुंबई की सड़कों पर लोगों से भीख तक मांगी हैं. इसके पीछे आखिर क्या वजह रही? पराग शाह को अपना रुप क्यों बदलना पड़ा? मुंबई की सड़कों पर उतर कर भीख क्यों मांगनी पड़ी?

विज्ञापन

इस मामले को लेकर MLA पराग शाह ने खुद बताया कि यह प्रायश्चित का एक तरीका था और मेरे गुरु की आज्ञा थी कि आप जाने अनजाने में शायद हमारे से कहीं ना कहीं कोई भी प्रकार का अभिमान या घमंड हुआ होगा कि जिसमें हम अपने आप को सर्वोपरि मानने लगते हैं. एक प्रवचन में गुरुदेव ने लेक्चर दिया था कि लोग मानते हैं कि वह सर्वोपरि हैं लेकिन वह सर्वोपरि नहीं है. उनका पद है. उनकी प्रतिष्ठा है. उनकी संपत्ति है जिसको लोग पूजते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ