Indian Women Cricket Team

Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल में इन 4 खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, टीम को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट

Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्वार्टर फाइनल में जापान को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस मुकाबले में जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने सिर्फ 5 ओवर में हासिल कर लिया.

Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स का आगाज शानदार जीत के साथ किया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.5 ओवर में सिर्फ 57 रन बनाकर ढेर हो गई. जवाब में उतरी भारतीय टीम ने महज 5 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बनाकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में भारत की ओर से 4 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

इसमें सबसे पहला नाम स्पिनर श्री चरणी का है, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए और जापान की टीम की कमर तोड़ दी. चरणी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 10 रन दिए और 2 ओवर मेडल भी डाला. वहीं, शेफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. शेफाली ने पहले गेंदबाजी में 2 अहम विकेट चटकाए और फिर बल्ले से 15 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके अलावा, श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया. अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल से सिर्फ 2 कदम दूर है. सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 20 सितंबर को बांग्लादेश से होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ