हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी तो राहुल गांधी ने पूछा- कब आएंगे मणिपुर? देखें इनसाइड स्टोरी

Rahul Gandhi Vs PM Modi : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फिर मणिपुर हिंसा को लेकर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने रूस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि आप मणिपुर कब आएंगे और पीड़ितों का दुख-दर्द कब सुनेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Vs PM Modi

Rahul Gandhi Vs PM Modi : देश में एक बार फिर मणिपुर हिंसा पर सियासत तेज हो गई। इसे लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के मॉस्को पहुंचे तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर का दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा कि मणिपुर कब आएंगे? वीडियो में देखें इनसाइड स्टोरी?

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे, जहां वे 22वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। राहुल गांधी तीसरी बार मणिपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ितों का दर्द सुना। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर आए और लोगों को दर्द सुने। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में जितना सुधार होना चाहिए, उतना नहीं हुआ। इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola