Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

PAK vs BAN: T20 वर्ल्ड कप के बाद पहली सीरीज खेलने उतरेगी पाकिस्तान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच

PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप के बाद एक बार फिर से सीरीज खेलने के लिए तैयार नजर आ रही है. पाक टीम बांग्लादेश के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. इस सीरीज में पाक टीम बिना बाबर आजम के उतरने वाली है.

Author Written By: Nikhil | Updated: Mar 10, 2026 13:57
Share :

PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सुपर 8 से ही बाहर हो गई थी. इस स्तर के खेल के बाद पूरे क्रिकेट जगत में टीम की फजीहत हो रही थी. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद पाकिस्तान की टीम अब बांग्लादेश के साथ वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरेगा. इस सीरीज की मेजबानी बांग्लादेश के हाथों में है. पाकिस्तान की तरफ से इस सीरीज के लिए स्क्वॉड में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. 

बाबर आजम इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे. सीरीज का पहला मुकाबला 11 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और तीसरा मै भी इसी मैदान पर 13 और 15 मार्च को खेला जाएगा. पाकिस्तान की तरफ से इस सीरीज को साल 2027 में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के हाथों में होगी. 

---विज्ञापन---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- BCCI ने किया टी20 विश्व कप विजेता टीम के लिए इनामी राशि का ऐलान, खिलाड़ियों पर हुई छप्पर फाड़ पैसों की बारिश

---विज्ञापन---

First published on: Mar 10, 2026 01:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.