Volkswagen Taigun
विज्ञापन

पुराने वर्जन के मुकाबले कितना बदल गई नई Volkswagen Taigun, क्या अब Duster और Sierra को दे पाएगी टक्कर?

नई Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड हो गई है. कंपनी ने डिजाइन से लेकर ट्रांसमिशन तक कई बदलाव किए हैं, लेकिन सवाल यही है क्या ये अपडेट इसे Duster और Sierra जैसी SUVs के मुकाबले मजबूत बना पाएंगे? वीडियो में जानिए पूरी डिटेल.

नई दिल्ली। Volkswagen India ने अपनी नई Taigun का फेसलिफ्ट अवतार पेश कर दिया है और कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसकी प्री-बुकिंग्स शुरू कर दी हैं. डीलरशिप पर जाकर ग्राहक 11,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक देकर इस SUV के वेरिएंट्स के हिसाब से बुकिंग करवा सकते हैं. इस SUV में नया डिजाइन शामिल किया गया है और साथ ही यह पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है. कंपनी ने 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दे दिया है.

2026 Taigun के डिजाइन की बात करें तो इसके एक्सटीरियर में आपको हेडलाइट्स और बंपर पर बदलाव देखने को मिलेगा. फॉक्सवैगन का इल्यूमिनेटेड लोगो और पतली सी कनेक्टेड रनिंग लाइट्स आप देख सकते हैं. वहीं, रियर सेक्शन में भी आपको टेललाइट्स में बदलाव देखने को मिल जाएगा और साइड में नए अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं.

विज्ञापन

GT लाइन वेरिएंट को देखें तो आपको फ्रंट फेंडर, साइड और रियर में GT की बैजिंग मिल जाएगी और ग्लॉस ब्लैक अलॉय के साथ रेड ब्रेक कैलिपर्स भी शामिल किए गए हैं. इतना ही नहीं, रियर में भी डिस्क ब्रेक शामिल किए गए हैं.

इंटीरियर की बात करें तो Taigun फेसलिफ्ट में नया डुअल-टोन कलर शामिल किया गया है. 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ आता है और साथ ही इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो शानदार ग्राफिक्स के साथ आता है. इसमें आपको AI का इंटीग्रेशन भी मिल जाता है.

पावरट्रेन की बात करें तो नई Taigun में अभी भी वही इंजन ऑप्शन्स दिए जा रहे हैं, जो पहले भी मिलते थे. इस SUV में 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है. 1.0 लीटर इंजन के साथ आपको मैनुअल के अलावा नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा रहा है, जबकि पहले 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर दिया जाता था. 1.5 लीटर इंजन में सिर्फ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स दिया जा रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ