हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: पेपर लीक पर यूपी में आया नया कानून, एक करोड़; बुलडोजर..सजा सुनते ही कांपेंगे आरोपी

Constable Recruitment Exam Leak Case: नीट पेपर लीक मामले के बाद अब यूपी सरकार ने भी सख्त कानून बनाए जाने की बात कही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से भरोसा दिया गया है कि पेपर लीक के मामले रोकने के लिए अब नया कानून लाया जा रहा है। जिसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: नीट पेपर लीक मामले के बाद अब यूपी सरकार सख्त हो गई है। यूपी में पहले सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है। अब योगी सरकार नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए कड़ा कानून लाने जा रही है। सरकार ने ऐलान किया है कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। गड़बड़ी को रोकने के लिए सख्त कानून लाया जा रहा है। इस कानून के दायरे में पेपर लीक करने वालों के अलावा सॉल्वर गैंग के लोग भी आएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कानून के तहत आरोपियों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। उनके घरों पर बुलडोजर भी चलेगा। नए कानून से नकल माफिया पर रोक लगेगी। नया कानून लागू करने के अलावा सरकार की योजना है कि परीक्षाओं के लिए दो प्रकार के पेपर सेट छपवाए जाएं। इनकी प्रिंटिंग की जिम्मेदारी भी अलग-अलग एजेंसियों को दी जाए, ताकि पेपर लीक होने का सवाल ही पैदा न हो। पेपर लीक को लेकर सरकार सख्त है। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट…

यह वीडियो भी देखें:क्या कांग्रेस-TMC की दूरियां हो गईं खत्म? वायनाड उपचुनाव में प्रियंका के लिए प्रचार करेंगी CM ममता!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola