---विज्ञापन---

‘मनीष सिसोदिया ने जीती हुई सीट अवध ओझा को दी’, News24 से बोले केजरीवाल

Manthan 2025: नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में हो रहे मंथन 2025 कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव 2020 और 2015 से अलग है। उनका कहना था कि 2015 में दिल्ली में आप की लहर थी।

---विज्ञापन---

Manthan 2025: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी इंटरनल सर्वे करवाती है। 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी ने सर्वे करवाया। उनका कहना था कि इस सर्वें में पटपड़गंज विधानसभा सीट पर चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आई। यहां के वर्तमान विधायक मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद इलाके के लोगों में उनके प्रति जबरदस्त सहानुभूति है। हालांकि इसके बाद भी हमने उनकी सीट बदल दी और अवध ओझा को तो हमने जीती हुई सीट दी है। पिछले दो चुनाव में विधानसभा पर गिरे वोट प्रतिशत पर केजरीवाल ने कहा कि हर बार का चुनाव अलग होता है। 2025 विधानसभा चुनाव भी 2020 और 2015 से अलग है।

First published on: Jan 22, 2025 07:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola