हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Congress में फिर बड़ी टूट, कई पूर्व विधायक BJP में शामिल, CM Mohan Yadav ने दिलाई सदस्यता

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कई पूर्व विधायकों ने पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके बीजेपी में जुड़ते समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी वहां मौजूद रहे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस में टूट का सिलसिला लगातार जारी है। सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता-पदाधिकारी अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस बीच आज (23 मार्च) रतलाम की आलोट विधानसभा सीट से विधायक रहे मनोज चावला ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज रतलाम दौरे पर हैं। इस बीच पूर्व विधायक मनोज चावला ने सीएम के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ-साथ कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया ने भी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। मनोज चावला पहले रतलाम जिले की आलोट विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। आखिर कांग्रेस अपने दिग्गजों को क्यों संभाल नहीं पा रही है? लोकसभा चुनावों में कुछ ही समय बचा है इस बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola