---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024: क्या टूटेगा NDA का 400 पार का सपना? मीडिया सर्वे में हुआ खुलासा

Lok Sabha Election 2024: देश में 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 4 जून को मतगणना की जाएगी। इस चुनाव में देशभर में 97 करोड़ मतदाता हैं। बता दें साल 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 303 सीट और कांग्रेस ने 52 सीट जीती थीं।

lok sabha election 2024
---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024: क्या लोकसभा चुनाव 2024 में NDA का 400 से ज्यादा सीट जीतने का सपना टूटने वाला है? एक मीडिया सर्वे के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी अकेले अपने दम पर कुल करीब 333 सीट जीत सकती है। जबकि NDA की बात करें तो यह संख्या 376 रह सकती है। इसके अलावा मीडिया सर्वे में कहा गया है कि अन्य के खाते में 34 सीट जाने का अनुमान है और कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में कुल 48 सीट पर सिमट सकती है। जबकि इस चुनाव में करीब 133 सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीतने की संभावना है। बहरहाल नतीजे क्या रहेंगे यह आने वाला समय ही बताएगा।

4 जून को होगी मतगणना

इससे पहले आज दिन में चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती की तारीख बदल दी है। अब इन दोनों जगहों पर गिनती 2 जून को होगी। इससे पहले यहां वोटों की गिनती 4 जून को होनी थी। बता दें देश में सात चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। इसके बाद 4 जून को मतगणना होगी।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 17, 2024 06:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola