हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: किस्मत का साथ पाने के लिए तुला राशि वाले करें उपाय, दूर होगी हर बाधा

Tula Rashi Upay: तुला राशि के लोगों को कई खास उपायों को करना चाहिए. इन उपायों को करने से आप जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं. यह आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करेंगे. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Tula Rashi Upay: तुला राशि वालों को 2026 में किस्मत का साथ पाने के लिए गलत संगत से दूर रहें. आप किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार न करें. आप कुछ खास उपायों को करके भाग्य का साथ पा सकते हैं. गुरुवार को किसी मंदिर में बादाम चढ़ाएं. काले कुत्ते को रोटी खिलाएं. अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए घर में सुगंधित चीजें इस्तेमाल करें. आप रिश्ते की कड़वाहट को दूर करने के लिए मां दुर्गा की पूजा करें.

मां दुर्गा के बीज मंत्र का जाप करें. हर शुक्रवार को मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें. शनिदेव की कृपा के लिए शनिवार के दिन काले तिल और सरसों का तेल दान करें. शनि स्तोत्र का पाठ करें इससे आपको लाभ मिलेगा. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कपड़े और कंबल का दान करें. अच्छी सेहत के लिए कुलदेवता या कुलदेवी की पूजा करें. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें- Shri Durga Ashtottara Shatanama Stotram Lyrics: रोजाना पढ़ें श्री दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र, धन-खुशियों से भरा रहेगा घर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola