हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'इंदिरा गांधी ने हमें कभी देशद्रोही नहीं कहा', आपातकाल पर क्या बोले लालू यादव? देखें Video

Lalu Yadav Statement On BJP : देश में आपातकाल को लेकर राजनीति हो रही है। संसद में उठा यह मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है। लालू यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान वे भाजपा के कई नेताओं और मंत्रियों को नहीं जानते थे।

विज्ञापन
Lalu Yadav Statement On Emergency

Lalu Yadav Statement On Emergency : देश में आपातकाल को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा स्पीकर चुने जाने के बाद ओम बिरला ने 1975 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अब लालू यादव ने शनिवार को आपातकाल को यादकर कहा कि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने कई नेताओं को सलाखों के पीछे डाला, लेकिन कभी किसी को देशद्रोही नहीं कहा। आइए वीडियो के जरिए समझते हैं कि क्या है पूरा मामला?

बिहार के पूर्व सीएम और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर ‘द संघ साइलेंस इन 1975’ आर्टिकल को शेयर कर लिखा कि वे उस कमेटी के कंवीनर थे, जिसे जयप्रकाश नारायण ने आपातकाल की ज्यादतियों के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए गठित किया था। आपातकाल के दौरान वे करीब 15 महीने से ज्यादा समय तक जेल में रहे थे। आज जो भाजपा के कई मंत्री आपातकाल के बारे में बोल रहे हैं, वे उस वक्त उन्हें नहीं जानते थे। उन्होंने मोदी, नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों के बारे में नहीं सुना था, जो आज स्वतंत्रता की अहमियत पर भाषण दे रहे हैं। लालू ने आगे कहा कि इंदिरा गांधी ने कई लोगों को जेल में डाला, लेकिन उन्होंने कभी उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। न ही उन्होंने और उनके मंत्रियों ने कभी किसी को राष्ट्र विरोधी या देशद्रोही कहा था।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola