---विज्ञापन---

Video: शनि की ढैय्या के बीच केतु गोचर से बिगड़ेगा खेल, जानें दिसंबर 2026 तक सिंह राशि वाले किन-किन चीजों को लेकर परेशान रहेंगे?

Singh (Leo) Horoscope 2026: सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 कई मामलों में अच्छा नहीं रहेगा. भाग्य का साथ न मिलने से कामकाज की स्थिति कमजोर हो सकती है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं दिसंबर 2026 तक सिंह राशि वालों को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Feb 20, 2026 10:59
Share :

Singh (Leo) Horoscope 2026: सूर्य ग्रह की राशि सिंह के जातकों के लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. पंचांग के अनुसार, इस समय सिंह राशि वालों के ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है, जिसकी वजह से बीच-बीच में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा केतु ग्रह का भी गोचर इस समय सिंह राशि में चल रहा है. ऐसे में कारोबार के मामले में सिंह राशि वालों का भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा. खासकर, साल 2026 के दूसरे भाग में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इस दौरान आपको फैसले लेने में दिक्कत होगी. यदि आपने किसी के कहने पर निर्णय लेने का प्रयास किया तो नुकसान हो सकता है.

जिन लोगों का साझेदारी में कारोबार है, उनकी साझेदारों से अच्छी नहीं बनेगी. रिश्ते में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है. जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में बुध गोचर के दौरान सिंह राशि वालों की निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी. साथ ही जोखिम से नुकसान होगा.

---विज्ञापन---

इस बारे में और अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें- Numerology: मेहनती-आत्मज्ञानी होते हैं इस मूलांक के लोग, यहां जानें बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री के Mulank की खूबियां-कमियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 20, 2026 10:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.