Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Video: इस उपाय को करते ही खुल जाएगा कन्या और तुला राशि का भाग्य, दूर होगी दरिद्रता

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कन्या और तुला राशि के जातकों को खास उपाय को करना चाहिए. इस खास उपाय को करने से दरिद्रता दूर होगी और धन के भंडार भरे रहेंगे. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Author Edited By : Aman Maheshwari
| Updated: Mar 25, 2026 11:58
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

चैत्र नवरात्रि 2026 के लिए अनुष्ठान

कन्या राशि के जातक नवार्ण मंत्र का 10 हजार बार जाप कर सकते हैं.

जाप के लिए लाल, गुलाबी या हरे रंग के आसन और कलमगटे या रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें.

बेल की पत्ती, फल, फूल और जड़ को हवन सामग्री में मिलाकर 108 आहुति सुबह-शाम दें.

तुला राशि के लिए विशेष निर्देश

तुला राशि के जातक सफेद आसन पर बैठकर स्फटिक की माला से नवार्ण मंत्र का 10 हजार बार जाप करें.

Chaitra Navratri 2026: कन्या राशि के जातक नवार्ण मंत्र का जाप कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. नवार्ण मंत्र का जाप करने के लिए आप लाल, गुलाबी या हरे रंग के आसन पर बैठकर कलमगटे या रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का 10 हजार बार जाप करें. इसके साथ ही बेल की पत्ती, बेल के फल, बेल के फूल और बेल की जड़ को हवन सामग्री में मिलाकर हवन करें. 108 आहुति सुबह शाम हवन करें तो इससे दरिद्रता दूर होगी.

तुला राशि के जातक सफेद आसन पर बैठकर इस मंत्र का जाप करें. सफेद आसन नहीं है तो आसन पर सफेद साफ शॉल को बिछाकर बैठ जाएं. स्फटिक की माला से मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का 10 हजार बार जाप करें. आप किसी भी मंदिर में इसका जाप कर सकते हैं. अगर इस मंत्र का जाप शिवालय में करते हैं तो इसका अधिक फल मिलेगा. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Vidur Niti Quotes: विदुर नीति की इन 8 बातों का हमेशा रखें ध्यान, असफलता और मुसीबत रहेगी कोसों दूर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2026 11:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.