हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kangana Ranaut और CM Yogi में निकला कनेक्शन, एक्ट्रेस बोलीं- 'हमारा खून एक है...'

Kangana Ranaut CM Yogi First Meeting: कंगना रनौत ने आज चुनाव प्रचार करते हुए एक नया खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि जब उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहली बार मुलाकात हुई तो उन्होंने कंगना को देखकर क्या कहा था। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस दौरान कितनी डरी हुई थीं।

विज्ञापन
कंगना रनौत और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावाली वाले पोस्ट किए गए हैं।

Kangana Ranaut CM Yogi First Meeting: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर ढेर सारी बातें की और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पर कुल्लू में एक्ट्रेस ने योगी आदित्यनाथ और अपने बीच का खास कनेक्शन भी जनता को बताया है। साथ ही एक्ट्रेस ने रिवील किया कि उनकी मुलाकात पहली बार जब योगी जी से हुई थी तो वो कितनी डरी हुई थीं। तो चलिए जानते हैं कंगना ने क्या-क्या कहा है।

एक्ट्रेस बोलीं कि जब वो पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं तो वो बहुत डरी हुई थीं। लेकिन योगी जी ने उन्हें कहा कि कंगना तुम तो मेरी छोटी बहन हो। ये सुनते ही एक्ट्रेस हैरान हो गईं। हालांकि, एक्ट्रेस को लगा था कि योगी जी कठोर बात करते होंगे। कंगना ने अपने बयान में ये भी कहा कि उनका और मेरा जो खून है, हमारी जो ब्लड लाइन है वो सेम है। पहले कंगना को भी लगता था कि योगी जी जिनसे सारे गैंगस्टर डरते हैं। चोरों चक्के डरते हैं, जिन्होंने अकेले UP के माफिया, गुंडाराज और दानवों को खत्म कर दिया ऐसे योगी जी बहुत स्ट्रिक्ट होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola