हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी के तूफान से डरा इंग्लैंड का दिग्गज बल्लेबाज? कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा रखा है. वैभव ने अब तक खेले 40 टी20 मैचों में 1670 रन ठोक चुके हैं, जिसमें 4 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी प्रतिदिन 1.5 से 2 करोड़ की कमाई कर रहे हैं (PIC Credit -ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. महज 15 साल की उम्र में वैभव कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और नए वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर चुके हैं. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा तूफान मचाया है कि अब इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज भी खौफ खा रहे हैं. दरअसल, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के बाद इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने वैभव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. बटलर के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 14,833 रन हो गए हैं. अपनी इस बड़ी उपलब्धि के बाद बटलर ने कहा उन्हें पता है कि उनका यह रिकॉर्ड हमेशा कायम नहीं रह सकता.

बटलर ने कहा कि एक दिन उनका यह रिकॉर्ड कोई जरूर तोड़ेगा और वह खिलाड़ी शायद वैभव सूर्यवंशी होगा. वैभव अब तक खेले सिर्फ 40 टी20 मैचों में 1670 रन ठोक चुके हैं, जिसमें 4 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 148 छक्के भी लगाए हैं और वह भारत के लिए टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. वैभव किसी भी गेंदबाजी यूनिट की धज्जियां उड़ाने का दम रखते हैं. बटलर का मानना है कि अगर वैभव इसी तरह खेलते रहे, तो भविष्य में टी20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड उनके नाम हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में इन 5 गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने बताए नाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola