हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मिडिल ईस्ट में बढ़ी टेंशन, US ने उतारी सेना! Video में देखें कौन है टारगेट?

Israel-Iran war : मिडिल ईस्ट में लगातार टेंशन बढ़ती जा रही है। हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरान गुस्से में है और उसने इजराइल को हमले की धमकी दी है। इस बीच यूएस ने इजराइल से दोस्ती निभाते हुए अपनी सेना उतार दी।

विज्ञापन

Israel-Iran war : हमास से युद्ध के बीच इजराइल के सामने एक और संकट आ गया। इजराइल के हमले में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत हो गई। इसे लेकर ईरान हमले की धमकी दे रहा है। अब अमेरिका भी मिडिल ईस्ट की स्थिति को देकर एक्टिव हो गया और अपनी सेना उतार दी। आइए वीडियो में देखते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यूएस यह जानता है कि ईरान इस्माइल हनिया की हत्या का बदला जरूर लेगा। इसे लेकर वह इजराइल पर हमले करने की तैयारी कर रहा है। इसकी वजह से मिडिल ईस्ट की स्थिति और भी बिगड़ सकती है। ऐसे में अमेरिका ने अपनी सेना उतार दी।

जो बाइडेन का बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस से ऐलान कर दिया कि वे इजराइल का साथ देंगे। अमेरिका हिज्बुल्लाह से लड़ाई करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने मिडिल ईस्ट में यूएस अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को तैनात करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इसे ओमान की खाड़ी में तैनात किया जाए।

इजराइल से दोस्ती निभाएगा अमेरिका

आपको बता दें कि पिछले दिनों इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका का दौरा किया था। उस वक्त जो बाइडेन ने इजराइल की मदद का वादा किया था। बेंजामिन नेतन्याहू से किए वादे को पूरा करने के लिए यूएस मिडिल ईस्ट में अपने सैनिकों और हथियारों को उतार रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें