हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या है ईरान का 'मिशन मोसाद'? हो रहीं ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, अमेरिका के लिए भी बनाया प्लान

Video: ईरान इजराइल जंग के बीच सीजफायर हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं कि अब ईरान ने इजराइल से एक बार फिर जंग की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, ईरान ने मिशन मोसाद की शुरुआत की है।

विज्ञापन

Video: ईरान और इजराइल की जंग के बीच अमेरिका ने भी ईरान से पंगा ले लिया। जंग के बीच ही अमेरिका ने इजराइल का समर्थन करते हुए ईरान पर हमले किए। हालांकि, अब ईरान-इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया गया है। इसी बीच ईरान ने मिशन मोसाद की शुरुआत कर दी है। दरअसल, मोसाद इजराइल की खुफिया एजेंसी है। ईरान इस मिशन के जरिए अपनी ही जमीन पर मौजूद इजराइली जासूसों को खोज रहा है। इसके तहत अब तक कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। पूरे ईरान में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ईरान ने अमेरिका से भी बदला का भी खास प्लान बना है।

अमेरिका से निपटने का प्लान

ईरान ने समुद्र में अमेरिका से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। होर्मुज की तरफ माइंस रवाना की गई है, जिससे जरूरत पड़ते ही होर्मुज को बंद किया जा सके। ईरान का प्लान दो मोर्चों पर आगे निकलने का है, जिसमें पहला ईरान में मजबूत मोसाद के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करना है। दूसरा समुद्र में US और इजराइल के खिलाफ बहुत बड़ी तैयारी करने का है। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: Video: ईरान पर हमले के बाद से ही गायब है अमेरिकी B-2 बॉम्बर, क्या किया जा रहा दावा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola