हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीजफायर के बाद बढ़ी नेतन्याहू की टेंशन, अब हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर किया हमला

Video: ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया गया, लेकिन इजरायल की मुसीबत खत्म नहीं हुई है। दरअसल, यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर हमला किया, जिससे इजरायल में अफरातफरी की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन

Video: ईरान-इजरायल की जंग में अब यमन के हूती विद्रोहियों की एंट्री से इजराइल की टेंशन बढ़ गई है। 2 जुलाई 2025 को इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर किया गया। हालांकि, दोनों देशों की सेनाएं अभी भी अलर्ट पर हैं। इसके बाद से हाल ही में यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर एक बड़ा हमला कर दिया, जिससे इजरायल दहल गया। हमले का दावा हूती विद्रोहियों ने किया है, जिसका असर तेलअवीव स्थित बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पड़ा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। कई इंटरनेशनल उड़ानों को डायवर्ट करने का ऐलान किया गया है। हमले के बाद कई इलाकों में सायरन भी बजे। हालांकि, IDF ने कहा कि एक फाइटर जेट को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। दूसरी तरफ, हूती विद्रोहियों का कहना है कि यह हमला पूरी तरह से सफल रहा है। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी पढ़ें: Video: तालिबान को मान्यता देने वाला पहला देश बना रूस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola