Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने मचाया कोहराम, SRH ने पावरप्ले में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

KKR vs SRH: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने खूब गदर काटा और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 226 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर SRH ने पावरप्ले में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है.

Author Edited By : Sanjeet
| Updated: Apr 2, 2026 23:01
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच का संदर्भ

IPL 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए.

SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी.

ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए.

पावरप्ले प्रदर्शन

SRH ने शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए, जो IPL इतिहास में उनका संयुक्त रूप से चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है.

IPL 2026, KKR vs SRH

IPL 2026, KKR vs SRH: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और SRH को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. अभिषेक और हेड दोनों ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और पावरप्ले में जमकर चौके-छक्के बरसाए. हेड ने सिर्फ 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन ठोक दिए.

अभिषेक और हेड की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद की टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना डाले और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, यह IPL इतिहास में SRH का संयुक्त रूप से चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है. SRH का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया था, जब टीम ने बिना विकेट खोए 125 रन बनाए थे. इसके अलावा, 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 107 रन और 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 94 रन भी बनाए जा चुके हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL में अजिंक्य रहाणे का अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा इतिहास रचने वाले 11वें खिलाड़ी बने

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2026 10:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.