IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच से होने जा रही है. आरसीबी की टीम इस सीजन अपना खिताब डिफेंड करने के लिए उतर रही है. टीम के पास एक से बढ़कर एक सूरमा मौजूद हैं जो कि अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं. रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम नए जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार नजर आ रही है. ऐसे में फैंस के मन में एक सवाल ये खड़ा हो रहा है कि सनराइजर्स के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी. पहले प्रैक्टिस मैच के बाद प्लेइंग 11 की तस्वीर लगभग पूरी तरह से साफ नजर आ रही है. विराट कोहली और फिल सॉल्ट टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे तो वहीं वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार पर भी मिडिल ऑर्डर की कमान होगी.
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और रसिक दार
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- IPL 2026: KKR को हर्षित राणा की कमी नहीं होने देगा ये 25 साल का स्टार तेज गेंदबाज, प्रैक्टिस मैच में ढाया कहर









