Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026: बीच मैदान पर श्रेयस अय्यर के हाथ में लगी चोट, जानें अगले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं

PBKS vs GT: आईपीएल 2025 की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स की टीम ने सीजन 19 में अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला. जहां पर टीम को करीबी मैच में 3 विकेट से जीत मिली. हालांकि इस मुकाबले के दौरान ही कप्तान श्रेयस अय्यर को हाथ में चोट लग गई.

Author Written By: Aditya | Updated: Apr 1, 2026 00:44
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच और चोट का संदर्भ

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में 3 विकेट से जीत हासिल की।

मैच के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को हाथ में चोट लग गई।

अय्यर को 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर कूपर कोनोली के शॉट से चोट लगी।

चोट की स्थिति और आगामी मैच

अय्यर ने कहा कि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन अगले 24 घंटे का इंतजार करना चाहते हैं; अगला मैच 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है।

Shreyas Iyer Injury

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम को 3 विकेट से जीत मिली. इस मुकाबले के दौरान एक समय पंजाब किंग्स की टीम आसानी से जीत रही थी, लेकिन 12 रनों के अंदर ही टीम ने 4 बड़े विकेट गंवा दिए. जिसके कारण ही दूसरी पारी के दौरान बीच के ओवरों में मैच फंस गया. इस दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को हाथ में चोट भी लग गई थी. अब बड़ा सवाल ये हैं कि वो अगला मैच खेलेंगे या नहीं? 

कप्तान श्रेयस अय्यर को हुई इंजरी 

पंजाब किंग्स की टीम 11वें ओवर तक आसानी से जीत रही थी. 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर कूपर कोनोली ने बहुत तेजी से शॉट खेला और गेंद सीधे दूसरे छोर पर खड़े श्रेयस अय्यर को लगी. जिसके बाद वो मैदान पर ही दर्द से कराहते हुए नजर आए. इस चोट से वो उबर नहीं पाए और अगले ओवर में ही आउट हो गए. जिसके बाद मैच खत्म होने के बाद अय्यर के हाथों पर पट्टी बंधी हुई थी. हालांकि पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अय्यर ने साफ किया कि चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है. हालांकि अगले 24 घंटे का वो भी इंतजार करना चाहते हैं. पंजाब की टीम अपना अगला मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने वाली है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PBKS vs GT: गुजरात टाइटंस को हराकर पंजाब किंग्स ने खोला जीत से खाता, कूपर कोनोली बने जीत के हीरो 

इस इंजरी के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026: गुजरात को हराकर पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा फेरबदल, इस नंबर पर पहुंची KKR

First published on: Apr 01, 2026 12:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.