हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025: RCB बनाम SRH मैच का बदला वेन्यू, सामने आई बड़ी वजह

IPL 2025 RCB vs SRH: आरसीबी का अगला मैच 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होना है। बेंगलुरु के खराब मौसम को देखते हुए मैच के वेन्यू को बदल दिया गया है।

विज्ञापन
RCB vs SRH

IPL 2025 RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पिछला मैच पंजाब किंग्स के साथ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते ये मैच रद्द हो गया था। जिसके चलते टीम को 1-1 पॉइंट्स दिया गया था और आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई थी। वहीं अब आरसीबी का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 23 मई को एक बार फिर से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था लेकिन इस मैच का अब वेन्यू बदल दिया गया है।

बेंगलुरु के मौसम को ध्यान में रखते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ में ही रहने को कहा गया है। पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम ने 19 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना किया था और आज बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली थी। लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें लखनऊ में ही रहने को कहा है। अब आरसीबी बनाम सनराइजर्स मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola