हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 के प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, अंतिम चार में जगह बनाने के सबसे करीब ये 4 टीमें!

IPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 का आधा रास्ता तय हो चुका है। गुजरात टाइटंस इस समय टेबल में सबसे ऊपर मौजूद है, जबकि चेन्नई की प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो चली है।

विज्ञापन
IPL 2025

IPL 2025 Playoff Scenario: आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट में लगभग हर टीम ने 7 या इससे ज्यादा मुकाबले खेल लिए हैं। प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 7 मैचों में 5 जीत के साथ टॉप पर काबिज है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के भी 10 पॉइंट हैं। प्लेऑफ में पहुंचने की तरफ आरसीबी भी तेजी से कदम बढ़ा रही है और टीम के 8 मैचों में 10 पॉइंट हो चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की हालत इस बार खस्ता है। 8 मैच खेलने के बाद टीम सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज कर सकी है। सनराइजर्स हैदराबाद भी 7 मैचों में से 5 मैचों में हार का मुंह देख चुकी है और टीम की प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। राजस्थान रॉयल्स भी सिर्फ 4 पॉइंट पर है। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को अगर अंतिम चार का टिकट हासिल करना है, तो केकेआर को अगले कुछ मैचों में बढ़िया खेल दिखाना होगा। अभी टीम ने 7 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola