हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RCB के साथ बड़ा खेल कर सकती है मुंबई इंडियंस? टूट जाएगा Top-2 में फिनिश करने का सपना!

IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी चार टीमों के बीच टॉप टू में रहने की जोरदार जंग जारी है।

विज्ञापन
IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की चार टीमें फिक्स हो चुकी हैं। हालांकि, अभी टॉप टू पोजीशन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। गुजरात टाइटंस इस समय टेबल में सबसे ऊपर हैं। गुजरात अब यहां से अगर एक मैच में भी जीत दर्ज करती है, तो टीम टॉप दो में रहते हुए लीग स्टेज को खत्म करेगी। वहीं, आरसीबी 12 मैचों में 8 जीत के साथ 17 पॉइंट पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को टॉप टू में रहने के लिए अपने दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

वहीं, पंजाब किंग्स भी 12 मैचों में 17 पॉइंट लेकर तीसरे नंबर पर काबिज है। आरसीबी को पंजाब से कड़ी टक्कर मिल सकती है। मुंबई इंडियंस भी अभी टॉप टू में फिनिश करने की रेस में बरकरार है। मुंबई को यह सपना साकार करने के लिए अपना अगला मैच जीतना होगा। इसके साथ ही टीम को यह उम्मीद करनी होगी कि आसीबी और पंजाब अपने दोनों ही मैच हार जाएं। इस स्थिति में मुंबई टॉप दो में रहते हुए पहला क्वालिफायर में पहुंच जाएगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola