हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: प्लेऑफ की रेस हो चली है रोमांचक, टूर्नामेंट से बाहर होने की दहलीज पर ये 2 टीमें!

IPL 2025 Playoff Scenario: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो चली है। चेन्नई सुपर किंग्स की हालत बेहद खस्ता नजर आ रही है।

विज्ञापन
IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो चली है। गुजरात टाइटंस ने आखिरी मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को धूल चटाई। इस जीत के साथ ही गुजरात ने प्लेऑफ की तरफ कदम बढ़ा दिया है। बचे हुए छह मैचों में से 2 मुकाबले में मिली जीत शुभमन गिल की सेना को अंतिम चार में पहुंचा देगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स भी बेहतरीन पोजीशन पर मौजूद है और टीम के 10 पॉइंट हो चुके हैं। आरसीबी भी प्लेऑफ में जगह बनाने की ओर से तेजी से बढ़ रही है।

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंतिम चार में पहुंचना अब बेहद मुश्किल हो चला है। सीएसके को बचे हुए छह में से 6 मैचों में जीत का स्वाद चखना होगा तभी टीम प्लेऑफ में जा पाएगी। कुछ ऐसा ही हाल सनराइजर्स हैदराबाद का है। 7 मैचों में से एसआरएच को सिर्फ 2 में ही जीत नसीब हुई है। अगर आप टीम को प्लेऑफ में जाने का सपना पूरा करना है, तो पैट कमिंस की सेना को बचे हुए मैचों में जोरदार खेल दिखाना होगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola