हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के जबरदस्त कमबैक की कहानी, प्लेऑफ का टिकट पक्का!

IPL 2025: हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है, जहां टीम लगातार पांच मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने के नजदीक है।

विज्ञापन
Mumbai Indians

Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या की अगुवाई में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम एक समय प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद टीम ने जबरदस्त कमबैक करते हुए धमाका कर दिया है। शुरुआती पांच में से सिर्फ एक मैच जीतने वाली मुंबई की टीम अगले पांचों मैच जीत चुकी है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम अब प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब पहुंच गई है।

टीम के इस समय 10 मैचों में 12 पॉइंट्स है और वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। टीम ने यह जबरदस्त वापसी सिर्फ 15 दिन में की है, जहां वो एक समय पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर थी। टीम के अभी चार मैच बाकी हैं और यहां से अगर टीम दो मैच भी जीत लेती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचाने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola