हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

VIDEO: नए कप्तान को लेकर KKR में शुरू 'तकरार', 2 में छिड़ी जंग

IPL 2025 KKR New Captain: आईपीएल 2025 में केकेआर नए कप्तान के साथ उतरने वाली है। हालांकि नया कप्तान कौन होगा इसको लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
KKR

IPL 2025 KKR New Captain: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का नया कप्तान कौन होगा, ये बड़ा सवाल बना हुआ है। पिछले सीजन केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स का हिस्सा है। अब नए कप्तान के रूप में दो खिलाड़ियों का नाम सामने निकलकर आ रहा है। जिसमें वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं। मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर इस बार केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। केकेआर ने अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इसके अलावा अजिंक्य रहाणे को केकेआर ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रहाणे को केकेआर के नए कप्तान के रूप में फिट भी माना जा रहा है। वहीं कप्तानी को लेकर वेंकटेश अय्यर का कहना है कि मैं हमेशा से जिस टीम में जाता हूं तो वहां लीडरशिप का रोल अदा करना चाहता हूं। फिर चाहें वो घरेलू क्रिकेट, आईपीएल या टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना हो। अगर मुझे कप्तान बनाया जाता है तो ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola