IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स को हो सकता है बड़ा नुकसान, दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस
IPL 2024 RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स की टीम को एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ रहा है। उसे पंजाब किंग्स ने करारी शिकस्त दी।
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2024 RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को गुवाहाटी में हुए मुकाबले में रॉयल्स को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने राजस्थान को 5 विकेट से शिकस्त दी। रॉयल्स की इस लगातार चौथी हार के बाद जहां एक ओर प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है तो वहीं खुद रॉयल्स पर खतरा मंडरा गया है।
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के पास 18 पॉइंट हासिल करने का मौका था, लेकिन इस हार ने उसे 16 पॉइंट पर ही रोक दिया है। अब उसका अगला मुकाबला केकेआर के खिलाफ 19 मई को होगा। ये मुकाबला काफी मुश्किल होगा। अगर राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में हार मिलती है तो उससे टॉप-2 का स्थान छिन सकता है क्योंकि सन राइजर्स हैदराबाद के पास अभी 2 मैच बचे हैं और वह अभी 14 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स अपने दोनों मुकाबले जीतकर 18 अंक के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमा सकती है।
ऐसे में क्वालीफायर-1 में दूसरी टीम कौन होगी, इसे लेकर संशय की स्थिति बन गई है। पहले माना जा रहा था कि क्वालीफायर 1 में केकेआर के साथ ही आरआर जा सकती है। आपको बता दें कि क्वालीफायर-1 खेलने वाली टीम को फाइनल में जाने के 2 मौके मिलते हैं। ये मौका पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों को मिलता है। इस तरह रॉयल्स भले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई हो, लेकिन उसे इस हार से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: