दर्शक ने कैच की बॉल, फिर उसे ही करना पड़ गया 'कैच', आपने देखा ये मजेदार वीडियो?

Hilarious Catch Video: एक लोकल टूर्नामेंट में दिलचस्प नजारा सामने आया। दर्शक ने ऐसा कैच लिया कि वह देखते ही देखते वायरल हो गया।

Hilarious Catch

Hilarious Catch Aswani Cricket Cup

Hilarious Catch Video: क्रिकेट के मैदानों से दिलचस्प नजारे सामने आते रहते हैं। आईपीएल के बीच इसी तरह का एक दिलचस्प नजारा घरेलू क्रिकेट लीग असवानी क्रिकेट कप (ACC) के दौरान देखने को मिला। जहां एक दर्शक बॉल को कैच करते हुए नीचे गिरने वाला था। हालांकि समय रहते उसे साथियों ने ‘कैच’ कर लिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 कैच करते समय बिगड़ा संतुलन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाएं हाथ का बल्लेबाज गेंद आने पर छक्का जड़ता है। इसके बाद गेंद काफी देर तक हवा में रहती है और स्ट्रेट की ओर स्टेंड्स में चली जाती है। यहां एक दर्शक फुर्ती दिखाता है और बॉल को कैच कर लेता है, लेकिन उसी समय उसका संतुलन बिगड़ जाता है।

विज्ञापन

तभी उसके साथी भी हरकत में आते हैं फिर उसे कमर और पैरों से पकड़कर नीचे गिरने से बचा लेते हैं। हालांकि दर्शक बॉल को नहीं छोड़ता। वह हाथ में बॉल दिखाता हुआ नजर आता है। ये मजेदार वीडियो आईपीएल के बीच सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है। फैंस इस वीडियो को शेयर कैप्शन दे रहे हैं- एक समय पर दो कैच।

विज्ञापन

बॉल बॉय ने जीता था दिल

आपको बता दें कि आईपीएल के दौरान एक बॉल बॉय ने दिल जीतने वाला कैच लिया था। लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में बॉल बॉय ने बाउंड्री के भीतर शानदार कैच लेकर लखनऊ के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स को भी खुश कर दिया था। बाद में वह बॉल बॉय का इंटरव्यू भी करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ