RR Vs PBKS: ट्रेंट बोल्ट ने रचा इतिहास, तोड़ दिया भुवनेश्वर कुमार का बड़ा रिकॉर्ड

Trent Boult RR vs PBKS: IPL 2024 के 65वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर पंजाब किंग्स से हो रही है। इस मैच में राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इतिहास रच दिया।

Trent Boult Most Wickets in IPL 1st over RR Vs PBKS Bhuvneshwar Kumar

ट्रेंट बोल्ट ने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा। इमेज क्रेडिट- IPL

Trent Boult RR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 65वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर पंजाब किंग्स से हो रही है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए। 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा।

विज्ञापन

बोल्ट ने चटकाया पहला विकेट

राजस्थान रॉयल्स की ओर से पहला ओवर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने किया। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन की राह दिखाई। सिंह ने 4 गेंदों पर 6 रन बनाए। युजवेंद्र चहल ने सिंह का बेहतरीन कैच लपका। चहल के कैच की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हो रही है। इस विकेट के साथ ही ट्रेट बोल्ट ने भुवनेश्वर कुमार को पछाड़कर इतिहास रच दिया। अब बोल्ट IPL के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। तेज गेंदबाज ने लीग के पहले ओवर में अब तक 28 शिकार किए हैं।

विज्ञापन

भुवनेश्वर ने लिए थे 27 विकेट

IPL के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाजों की बात करें तो इस सूची में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भारतीय तेज गेंदबाज ने लीग के पहले ओवर में 27 विकेट झटके हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर प्रवीण कुमार (15), चौथे पर संयुक्त रूप से दीपक चाहर-संदीप शर्मा (13) और 5वें पायदान पर जहीर खान (12) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ