LORD'S Test Match

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी! दिग्गज ने बताया कौन सी टीम है मुकाबले में आगे?

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनके हिसाब से इंग्लैंड की टीम मुकाबले में बहुत आगे नजर आ रही है। वहीं भारतीय टीम को अब कमबैक करना होगा।

IND vs ENG: भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट मैच में तीसरी पारी खत्म होने के बाद जीत के बेहद करीब नजर आ रही थी। इंग्लिश टीम ने चौथी पारी में अभी सिर्फ 17.4 ओवर ही गेंदबाजी की है। इन्हीं ओवरों में ही मुकाबला इंग्लिश टीम की तरफ मुड़ गया। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने मुकाबले को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनके हिसाब से इंग्लैंड की टीम मुकाबले में बहुत आगे नजर आ रही है। वहीं भारतीय टीम को अब कमबैक करना होगा।

विज्ञापन

लॉर्ड्स को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी 

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘कल, मुझे पूरा यकीन था कि भारत यह मैच किसी भी हालत में नहीं हार सकता। हारने वाली एकमात्र टीम इंग्लैंड थी और मैच ड्रॉ होने की संभावना थी। लेकिन अब मेरा मानना है कि इंग्लैंड प्रबल दावेदार है। मैं कहूंगा कि इंग्लैंड 70-30 के अंतर से जीतेगा, क्योंकि यह गेंद अभी भी सख्त और नई है। हमने देखा कि सुबह के सत्र में जब भारत ने उस पिच पर गेंदबाजी की तो क्या हुआ। यह पिच नई गेंद के प्रति प्रतिक्रिया करती है।’ ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ