हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: इन 10 खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 17 हो सकता है आखिरी सीजन, लिस्ट में पांच भारतीय शामिल

IPL 2024 May Be Last Season For 10 Players: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। इस सीजन में कई बड़े खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। कईयों के लिए यह सीजन आखिरी सीजन हो सकता है। इसमें एमएस धोनी और शिखर धवन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इस लिस्ट में कुल पांच भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी हैं। देखिए पूरी लिस्ट:-

विज्ञापन
IPL 2024 May Be Last Season For 10 Players Including Five Big Indian Names

IPL 2024 May Be Last Season For 10 Players: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में एक बार फिर कई दिग्गज मैदान पर उतरने वाले हैं। जिसमें एमएस धोनी, शिखर धवन, पीयूष चावला जैसे कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। मगर यह खिलाड़ी आईपीएल में एक बार फिर से जलवा बिखेरने को तैयार हैं। लेकिन अटकलें ऐसी हैं कि यह सीजन इन खिलाड़ियों का आखिरी सीजन भी हो सकता है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है उसका सबसे बड़ा कारण है उनकी बढ़ती उम्र।

इस लिस्ट में कुल 10 बड़े नाम शामिल हैं जो शायद अगले साल आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। खास बात यह भी है कि अगले साल आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन होने हैं। यहां कई नए खिलाड़ी आएंगे। कई टीमों के कप्तान बदलेंगे, काफी उलटफेर होगा। ऐसे में कई बदलाव नजर आ सकते हैं। इस पर पूरी जानकारी के लिए देखिए वीडियो रिपोर्ट:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola