हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हार के बाद भारतीय टीम ने किया मोहसिन नकवी का बॉयकॉट, नई तस्वीरों ने बनाया सस्पेंस?

India vs Pakistan U19 Final 2025: अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 21 दिसंबर को भिड़ंत हुई थी. पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता. हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी का अपमान किया, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है.

विज्ञापन

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल खेला गया था. 21 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 347 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 156 रनों पर सिमट गई. हार के बाद भारत के खिलाड़ियों ने एक बार फिर मोहसिन नकवी का बॉयकॉट किया. दरअसल जब भारतीय टीम हार के बाद मेडल लेने के लिए पोडियम पर नहीं गई, जहां पर मोहसिन नकवी खड़े थे. भारत के खिलाड़ियों ने पोडियम के नीचे अपना मेडल लिया.

इसके अलावा भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे भी रनरअप चेक लेने के लिए पोडियम पर नहीं गए. इसके बाद मोहसिन नकवी केवल भारतीय टीम को देखते रहे. बता दें कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईसीसी एसोसिएट सदस्य निदेशक मुबश्शिर उस्मानी ने मेडल दिए और बांग्लादेश के अमिनुल इस्लाम ने भारत को चेक दिया. अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारतीय खिलाड़ी पोटियम पर इसलिए नहीं गए, क्योंकि वहां नकवी खड़े थे. न्यूज 24 इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि भारतीय खिलाड़ियों की मंशा क्या थी? अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND-W vs SL-W: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का धमाकेदार T20I मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola