India vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया मुश्किल में घिर गई है. जीत की तो बात छोड़ो, ड्रॉ भी मुश्किल लग रहा है. साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रनों का टारगेट रखा है. वहीं, चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवा दिए, यानी हार से बचना अब लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है. मैच में अब सिर्फ एक दिन खेल बचा है और टीम के पास 8 विकेट बचा है. भारत को अब जीत के लिए 522 रन और बनाने होंगे.
इस मैच में भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही फ्लॉप रही. टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाने वाले केएल राहुल दोनों पारियों में कुछ खास नहीं कर पाए. राहुल पहली पारी में 22 रन तो दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने भी अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए. हालांकि, उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक जड़ा था, लेकिन दूसरी पारी में वो सिर्फ 13 रन बनाकर चलते बने. वहीं, भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. बुमराह ने पहली पारी में 2 विकेट लिए थे, लेकिन दूसरी पारी में उनके खाते में एक विकेट भी नहीं आया. उनके अलावा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव भी कुछ खास नहीं कर सके और अफ्रीकी बल्लेबाजों ने उनकी जमकर कुटाई की. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का 31 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत में किया अनोखा कारनामा
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
15 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
16 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
1 day agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines